
घटनास्थल पर पानी भरे होने से साक्ष्य नहीं जुटा सका डॉग स्क्वॉड
Bareily News - फरीदपुर के नवादावन गांव के पास एक युवती का शव तालाब में मिला है, लेकिन दूसरे दिन भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में असमर्थ रही क्योंकि घटनास्थल पर पानी भरा था। पुलिस आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाली महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
फरीदपुर। नवादावन गांव के पास हत्या कर तालाब में फेंके गए युवती के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए, लेकिन घटनास्थल पर पानी भरा होने की वजह से टीम बिना साक्ष्य जुटाए लौट गई। फरीदपुर के नवादावन में ग्रामीणों ने तालाब में युवती का शव गड्ढे में दबा देखा था। उनकी सूचना पर पुलिस ने युवती का शव निकलवाकर मोर्चरी भेजा था। युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। शाम होने की वजह से फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड नहीं पहुंच सकी थी।
बुधवार को डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जिस जगह तालाब में युवती का शव मिला था वहां कीचड़ और पानी भरा होने से डॉग वहां तक नहीं जा सका। वह इधर-उधर भटककर एक जगह बैठ गया। वहीं फॉरेसिंक टीम ने भी पानी भरा होने की वजह से साक्ष्य जुटाने में असमर्थता जता दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास फैक्ट्रियों में पूछताछ की जा रही है। फैक्ट्रियों में मजदूरी करतीं हैं कई प्रदेशों की महिलाएं फरीदपुर के नवादावन गांव के पास प्लाईवुड फैक्ट्रियां है, इनमें बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्यों की महिलाएं मजदूरी करती हैं। तमाम महिलाएं फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा गांव के अलावा आसपास इलाके में अकेली रहती हैं। पुलिस ने फैक्ट्री में काम करने वाली महिला श्रमिकों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। फैक्ट्री प्रबंधन से महिला श्रमिकों के अभिलेख तलब किए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




