स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-20 एथलेटिक्स के हुए ट्रायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया। प्रतियोगिता 8-9 अप्रैल को प्रयागराज और 24-26 अप्रैल को तुमकुर में होगी। कोचों ने खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-20 एथलेटिक्स के हुए ट्रायल

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता आठ व नौ अप्रैल को प्रयागराज में, जबकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल को तुमकुर में होगी। ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपना चयन सुनिश्चित किया। ट्रायल के दौरान कोच अजय कश्यप, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज कुमार, राम अवतार सिंह एवं राजू ने चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।बालक

वर्ग: मोहित शर्मा (400 मीटर हर्डल), भूपेंद्र राव (800 मीटर), शिवम गंगवार (200 मीटर), आकाश (1500 मीटर), मोहित (शॉट पुट), मोहम्मद जुनैद खान (100 मीटर), मोहित विष्ट (1500/3000 मीटर), सत्य शौर्य शुक्ला (100 मीटर), मोहम्मद जावेद (200 मीटर), मनीष यादव (100 मीटर)बालिका वर्ग: अनुष्का कुमारी (200 मीटर), अंजली (100 मीटर हर्डल), प्रतिज्ञा (3000 मीटर), अमनदीप (800 मीटर), दीक्षा (5000 मीटर), नीतू (800 मीटर), नीलम (3000 मीटर), अंशु (400 मीटर), शालू सैनी (200 मीटर), मुस्कान यादव (1500 मीटर), प्रांशी गंगवार (शॉट पुट)

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।