नकली नोट के दो धंधेबाजों को पकड़ा
पुलिस ने यहां के मुंडिया नबी बख्श गांव में नकली नोटों का अवैध धंधा करते हुए उत्तराखंड के दो लोगों को पकड़ा...

पुलिस ने यहां के मुंडिया नबी बख्श गांव में नकली नोटों का अवैध धंधा करते हुए उत्तराखंड के दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनसे 89700 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ओर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने मुड़िया नबीबख्श अड्डे पर दो लोगों को नकली नोट बदलते हुए पकड़ लिया। ये दोनों लोग असली नोट के बदले ज्यादा नकली नोट दे रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शफीक पुत्र सद्दीक अहमद व दौलतराम उर्फ बाबूजी पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण ग्राम डियोरी नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर बताया है। पुलिस ने इनसे 89700 रुपये की नकली करेंसी और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने बताया की वे लोग सीसीखेड़ा के लाडो से नकली नोट लाते हैं, जो 30 रुपये के असली नोटों के बदले एक लाख रुपये के नकली नोट देता है। पूछताछ के बाद पुलिस अब लाडो की तलाश में जुट गई है।
और भी हो सकते हैं धंधेबाज
बहेड़ी। नकली नोटों का धंधा पकड़े जाने के बाद यहां नकली नोटों का धंधा करने वाले और लोग भी शामिल हो सकते है। धंधेबाजों ने सेफ एरिया ग्रामीण क्षेत्र को चुना। नकली नोटों का धंधा कब से हो रहा था, ये पुलिस की जांच का विषय है लेकिन मामला पकड़ में आने के बाद ये जाहिर हो गया है कि इलाके में यह धंधा काफी समय से चल रहा है। गांव के लोग लालच के चक्कर में नकली नोट बदल रहे हैं। इस मामले में नकली नोट का अवैध धंधा करने वाले और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
