Bareily News: ऑटो में 48.4 किलो पोस्त का डोडा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फरीदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में छिपाकर ले जाए जा रहे 48.400 किलोग्राम डोडा पोस

Bareily News: ऑटो में 48.4 किलो पोस्त का डोडा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फरीदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में छिपाकर ले जाए जा रहे 48.400 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मौके से ऑटो चालक समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान मादक पदार्थ प्लास्टिक के चार कट्टों में मिला। पुलिस ने बरामदगी में प्रयुक्त ऑटो को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार रात करीब 9:48 बजे देवरनिया चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की तलाश में पुलिस टीम जांच अभियान चला रही थी।

इसी दौरान बुखारा की ओर से ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को सामने देखकर चालक ने अचानक ऑटो पीछे मोड़ लिया और भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर ऑटो को रोक लिया। जब ऑटो की तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक के चार कट्टे बरामद हुए। इसके अंदर पोस्त के डोडे का चूर्ण पाया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अफसर उर्फ आशिक पुत्र महबूब अली और उसके साथ बैठे युवक ने नदीम रजा पुत्र सुभानी निवासी ग्राम नौगवां का रहने वाला बताया। दोनों की तलाशी ली गई तो अफसर के पैंट की दाहिनी जेब से 250 रुपये और नदीम की शर्ट की बायीं जेब से 300 रुपये बरामद हुए।पुलिस की ओर से पूछताछ करने पर दोनों आरोपितों ने कथित तौर पर बताया कि वे बाहर से आने वाले ट्रक चालकों से डोडा पोस्त सस्ते दाम पर खरीदते थे और बाद में उसे अधिक कीमत में बेचते थे। बरामद डोडा पोस्त को भी बिक्री के लिए ले जाने की बात सामने आई है। अब पुलिस की जांच का फोकस डोडा पोस्त की सप्लाई चेन पर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 48.400 किलोग्राम डोडा पोस्त आरोपितों तक कहां से पहुंचा, इसे किससे खरीदा गया था और आगे किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस आरोपितों से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: ऑटो में 48.4 किलो पोस्त का डोडा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार