रोडवेज की टक्कर से दो घोड़ों की मौत, बग्गी चालक घायल
Bareily News - भमोरा। बरेली - बदायूं रोड पर बारात से लौट रही दो घोड़ों की बग्गी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें दो घोड़ों की मौत हो गई जबकि बग्गी चालक गम्भीर रूप

भमोरा।बरेली-बदायूं रोड पर बारात से लौट रही दो घोड़ों की बग्गी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें दो घोड़ों की मौत हो गई जबकि बग्गी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आंवला के मोहल्ला अनुपुरा निवासी आजम मियां ने बताया कि उसका भाई आसिफ बुधवार शाम दो घोड़ों को बग्गी से बारात चढ़ाने के लिए आसपुर गांव से सिरोही में झाऊराम मौर्य के घर गया था। बारात चढ़ने के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी बरेली-बदायूं रोड पर नितोई के समीप सामने से तेज गति रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, उसकी बग्गी क्षतिग्रस्त होने के बाद दोनों घोड़ों की मौके पर मौत हो गई और आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भेजा है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि बग्गी चालक उल्टी दिशा में आ रहा था, उसकी बग्गी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। घायल हुए चालक को अस्पताल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


