दो जिला बदर को सीमा के बाहर छोड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - पुलिस ने अपराध पर कंट्रोल के लिए बदमाशों को जिला बदर करने का अभियान चलाया है। बहेड़ी और देवरनिया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई कर ज

दो जिला बदर को सीमा के बाहर छोड़ा

बहेड़ी। पुलिस ने अपराध पर कंट्रोल के लिए बदमाशों को जिला बदर करने का अभियान चलाया है। बहेड़ी और देवरनिया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई कर जिले के बाहर उत्तराखंड सीमा पर छोड़ दिया।पुलिस ने मोहल्ला शेखूपुर के आसिफ पुत्र मोहम्मद अली के खिलाफ डीएम के आदेश पर जिला बदर की कार्रवाई की है। आदेश आने पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ पकड़कर उत्तराखंड बार्डर पर छोड़ दिया। उसके खिलाफ पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट के दो दो सहित कुल पांच मुकदमे दर्ज है। देवरनिया पुलिस ने एक अपराधी को चार माह के लिए जिला बदर किया है।

देवरनिया के गांव बिहारपुर गांव के राजू पुत्र लक्ष्मण प्रसाद कर कई मुकदमें दर्ज है। जिलाधिकारी से की अनुमति के बाद कार्रवाई की गइर् है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।