किसान मेला में वैज्ञानिकों ने किसानों को दिये बेहतर उपज को टिप्स
Bareily News - राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नैनीताल रोड पर दो दिवसीय कृषि मेला आयोजित किया गया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक एमपी आर्या ने मेले का शुभारंभ किया। किसानों को नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई और सहफसली खेती के लाभों पर चर्चा की गई। वैज्ञानिकों ने मिट्टी की जांच के महत्व पर जोर दिया।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शुक्रवार को कृषि शोध प्रक्षेत्र संभागीय कृषि परीक्षण व प्रदर्शन केंद्र बिल्वा नैनीताल रोड पर दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली और मुरादाबाद मंडल के किसानों को आमंत्रित किया गया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और नबावगंज विधायक एमपी आर्या ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। सांसद और विधायक ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मेले में लगे कृषि से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया। मेले में वैज्ञानिकों ने नई तकनीकी से खेती कर उपज बढ़ाने की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा, केंद्र सरकार ने किसानों को सबसे ज्यादा बजट कृषि व्यवस्था को सुधारने के लिए दिया है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए गंभीर हैं। किसान अब आधुनिक खेती करके समृद्ध बन रहे हैं। विधायक डा एमपी आर्या ने कहा, किसान वैज्ञानिकों द्वारा दी गई विधि से किसान खेती करें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसान मेले में कृषि ज्ञान केन्द्र बरेली से आए वैज्ञानिक डा रंजीत सिंह ने किसानों को सहफसली खेती रबी की फसलों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा, बेहतर उपज के लिए खेत की मिट्टी की जांच करवाना आवश्यक है। इस मौके पर डाक्टर आरएल सागर, संयुक्त कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह और हिमांशु पांडेय ने किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी से खेती करने की सलाह दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



