Bareily News: ओवरब्रिज की ग्रिल से टकराई बाइक, दो घायल

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: मीरगंज में हाईवे पर धनेली ओवरब्रिज पर बाइक ग्रिल से टकरा गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक कर्बला के ताजिये के जुलूस और मेले का आनंद लेने के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने घटना की जानकारी दी है।

Bareily News: ओवरब्रिज की ग्रिल से टकराई बाइक, दो घायल

Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। हाईवे के धनेली ओवरब्रिज पर बाइक ग्रिल से टकराने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को बरेली अस्पताल में भर्ती करा दिया। चेहल्लुम पर बार्डर के नजदीकी गांव क्योरार के कुछ युवक मीरगंज के कर्बला में ताजिये का जुलूस और मेला देखने आए थे। सिल्लापुर में कर्बला का मेला देखकर युवक बाइक से क्योरार थाना मिलक रामपुर जा रहे थे। धनेली गांव के ओवरब्रिज पर पीछे आ रहे साथियों को देखते समय आसिफ की बाइक रात 10.00 ओवरब्रिज पर लगी लोहे की ग्रिल से टकरा गई। इससे आसिफ पुत्र आय्यूब एवं युनुस पुत्र युसुफ निवासी क्योरार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बरेली भेज दिया। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: ओवरब्रिज की ग्रिल से टकराई बाइक, दो घायल