हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत
Mar 04, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - नवाबगंज में एक सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक सोहनलाल की अस्पताल में मौत हो गई। वे 38 वर्ष के थे और बाइक से कपड़े खरीदने जा रहे थे। एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और दो दिन बाद अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

नवाबगंज। सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की अस्पताल में मौत हो गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिलक पिछौड़ा गांव के 38 वर्षीय सोहनलाल ट्रक चालक थे। दो दिन पहले वह बाइक से नवाबगंज कपड़े खरीदने जा रहे थे। गांव से कुछ दूर नहर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार को देर रात उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


