Bareily News: ड्राइवर ने कंडक्टर पर लगाया मोबाइल व नगदी चोरी का आरोप
Bareily News: फरीदपुर में एक ट्रक चालक ने अपने कंडक्टर पर मोबाइल और 20,000 रुपये नकद चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक सुखवीर सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल में 70,000 रुपये से संबंधित जानकारी भी थी। पीड़ित के अनुसार कंडक्टर ने उनकी नींद का फायदा उठाकर चोरी की।

Bareily News: फरीदपुर। ट्रक चालक ने अपने कंडक्टर पर मोबाइल और नकदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र के गांव सोवनपुर निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 21 मई को अपने ट्रक से पीलीभीत से फर्रुखाबाद होते हुए बरेली जा रहे थे। उनके साथ कंडक्टर नितेश पुत्र रामचंद्र पटेल निवासी मीरापुर, थाना जहानाबाद, पीलीभीत भी मौजूद था। फरीदपुर टोल प्लाजा से पहले वे सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके सो गए।
आरोप है कि इसी दौरान नितेश ने उनका मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार मोबाइल में करीब 70 हजार रुपये से संबंधित कैश व अन्य जरूरी जानकारी भी थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।


