डीएलएड परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने आ रहे दो शिक्षकों को टोल प्लाजा पर ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
Bareily News - बरेली में डीएलएड परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने आ रहे दो शिक्षकों को टोल प्लाजा पर ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। शिक्षकों ने हादसे का जिम्मेदार टोल प्रबंधन को ठहराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएलएड परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने आ रहे दो शिक्षकों को टोल प्लाजा पर ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत बरेली। डीएलएड परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने आ रहे दो शिक्षकों को टोल प्लाजा पर ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। शिक्षकों ने टोल प्लाजा पर दोनों और खड़े वाहनों की वजह से हादसा होने का हवाला दिया है। उन्होंने टोल प्रबंधन को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने दोनों शिक्षकों का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बरेली के सिविल लाइंस निवासी प्रमोद यादव(44 वर्ष) एवं मुंशी नगर कॉलोनी के पंकज यादव (50 वर्ष) फरीदपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय लौंगपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।
हादसे का विवरण
पंकज यादव और प्रमोद यादव की डीएलएड के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार को पंकज और प्रमोद एक ही बाइक से डायट में ड्यूटी करने के लिए आ रहे थे। उनकी बाइक हाइवे पर फरीदपुर से पहले टोल प्लाजा से निकल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों शिक्षक सड़क पर जा गिरे। ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। इस दौरान ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज और टोल प्रबंधन की जिम्मेदारी
टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में हादसे की वीडियो कैद हुई है। पुलिस ने दोनों शिक्षकों के शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। शिक्षकों का कहना है कि टोल प्लाजा पर दोनों और बड़े वाहन खड़े रहते हैं। जिस वजह से बाइक सवार बीच हाईवे से होकर निकलने को मजबूर है। शुक्रवार को दोनों शिक्षकों की मौत सड़क किनारे खड़े ट्रक की वजह से हुई है। शिक्षक शिक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि टोल प्रबंधन की बीच रोड पर खड़े वाहनों को हटाने की जिम्मेदारी है। लेकिन उन लोगों ने वाहनों को नहीं हटाया। जिसकी वजह से हादसा हो गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


