मामा के यहां रह रहे कारोबारी की ट्रक से कुचलकर मौत
फरीदपुर, संवाददाता। मामा के यहां रहकर कारोबार कर रहे कपड़ा कारोबारी को

फरीदपुर, संवाददाता। मामा के यहां रहकर कारोबार कर रहे कपड़ा कारोबारी को हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया, उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने कारोबारी का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
वसीम का कारोबार
फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा निवासी 30 वर्षीय वसीम अपने मामा फारूक के साथ कारोबार करते थे। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को वह बाइक से टोल प्लाजा जा रहे थे। बाइक गौसगंज पुलिया पर पहुंची तभी पीछे से ट्रक ने वसीम की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। वसीम सड़क पर गिर गये। ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। भीड़ ने कई किलोमीटर पीछा करके ट्रक चालक को घेर लिया। ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर कारोबारी के शव को हटा कर। इस दौरान लोगों की भीड़ से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने एक घंटे मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
एक्सीडेंट जोन बनी गौसगंज पुलिया
गौसगंज पुलिया एक्सीडेंट जोन बन गई है। गुरुवार को जिस जगह कारोबारी की ट्रक से कुचलकर मौत हुई। उस स्थान पर गौसगंज, फरीदपुर, भुता एवं बाईपास की सड़क निकलती है। चारों ओर का ट्रैफिक यहीं से निकलता है। बीते दिनों कई हादसों के बाद लोगों ने संकेतक लगाए जाने की मांग की। एनएचएआई ने संकेतक लगाए। लेकिन कुछ दिन बाद वह खराब हो गए। इसके बाद से लगातार हादसे हो रहे हैं।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


