Truck Collision Claims Young Life in Mirganj One Dead and One Injured ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsTruck Collision Claims Young Life in Mirganj One Dead and One Injured

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत

Bareily News - मीरगंज में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 24 वर्षीय रितिक चंद्रा की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। रितिक अपने रिश्तेदार को अस्पताल में खाना देने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 27 Dec 2024 06:45 PM
share Share
Follow Us on
ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत

मीरगंज, संवाददाता। ट्रक ने रोड पर जा रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मीरगंज कस्बा के मोहल्ला शिवपुर निवासी 24 वर्षीय रितिक चंद्रा (24) पुत्र कमल चंद्रा बुधवार रात में मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को खाना देने गए। रिश्तेदार को खाना देकर वह दोस्त अरुण के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अस्पताल से कुछ दूरी पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मुरादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिजन मीरगंज से मुरादाबाद रवाना हो गए। अस्पताल में गुरुवार की सुबह रितिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायल अरुण अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत गंभीर है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने रितिक का शव परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार शाम रितिक का शव घर पहुंचा। शव देखकर घर में कोहराम मच गया। रितिक के पिता कमल चंद्रा नेपाल में थे। सूचना पर वह घर पहुंचे। पड़ोस के लोगों ने बताया रितिक मुरादाबाद में कंपनी में काम करता था। रितिक तीन भाइयों और बहन में सबसे बड़ा था। परिजनों ने गुरुवार शाम को रितिक का अंतिम संस्कार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।