पिपौली में पेड़ गिरने से नुकसान
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - गांव पिपौली में शनि देव मंदिर के पास तेज आंधी के कारण पीपल का पेड़ कुंदन लाल गंगवार के मकान पर गिर गया। हादसे में मकान का छज्जा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली लाइन भी प्रभावित हुई। कृषि विभाग ने कहा कि बरसात से कृषकों को फसल में लाभ होगा।

गांव पिपौली में शनि देव मंदिर के पास खड़ा पीपल का पेड़ तेज आंधी के चलते कुंदन लाल गंगवार के मकान पर जा गिरा। हादसे में मकान का छज्जा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से पास से गुजर रही बिजली लाइन भी प्रभावित हुई, जिससे ट्रांसफार्मर के खंभे झुक गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों को दी इसके बाद पेड़ हटाया जा सका। कृषि विभाग के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक दर्शन लाल गंगवार ने बताया कि इस बरसात से कृषकों के गन्ने की फसल को लाभ होगा तथा सब्जियों को भी फायदा पहुंचेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


