कानपुर सुपरफास्ट रही निरस्त, मऊ स्पेशल ने कराया खूब इंतजार
Bareily News - छोटे ब्लॉकों के कारण ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया है। शुक्रवार को कई ट्रेनों में 30 मिनट से लेकर 10 घंटे तक की देरी हुई। मऊ स्पेशल ट्रेन 10.30 घंटे लेट आई। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और 92 लोगों ने टिकट कैंसिल कराए। जम्मूतवी कानपुर फास्ट ट्रेन भी रद्द कर दी गई।

छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है। नियमित रूप से ट्रेन प्रभावित होती हैं। शुक्रवार को आधा घंटा से लेकर 10-10 घंटा तक देरी से ट्रेनें आईं। मऊ स्पेशल तीन घंटा से लेट होते-होते रात तक 10.30 घंटा विलंब से पहुंची। 12469 जम्मूतवी कानपुर सुपरफास्ट रद्द रही। रेलवे के अनुसार शुक्रवार को 13151 सियालदाह एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। 22489 वंदेभारत 35 मिनट, 15128 काशीविश्वनाथ 1:30 घंटा और 14618 पूर्णिया कोर्ट 2.15 घंटा विलंब से शाम को 19.44 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। 12584 डबल डेकर भी निर्धारित समय से 20 मिनट विलंब से आई। सबसे अधिक इंतजार 05302 मऊ स्पेशल ने कराया।
यह ट्रेन सुबह 10:38 बजे न आकर 10.30 घंटा देरी से रात नौ बजे के बाद आई। ट्रेनों के समय पर न आने के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा। शाम तक करीब 92 लोगों ने टिकट कैंसिल कराए। कानपुर ब्रिज पर ब्लॉक के चलते जम्मूतवी कानपुर फास्ट कैंसिल कर दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


