त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पहुंचीं लेट, यात्री रहे परेशान
शुक्रवार को छोटे ब्लॉक और आंधी पानी के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में 2 से 7 घंटे की देरी हुई। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई ने टिकट कैंसिल करा दिए। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि शाहजहांपुर में ब्लॉक के चलते यह स्थिति पैदा हुई।

छोटे ब्लॉक और आंधी पानी के चलते शुक्रवार को ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत अप-डाउन की एक दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से न आने के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ट्रेनें दो से सात-सात घंटा तक विलंब से बरेली पहुंचीं। त्रिवेणी एक्सप्रेस 2.50घंटा देरी से आई। गुरुवार रात को आंधी पानी के चलते भी ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे के अनुसार, 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस 4.00 घंटा, 13037 कुंभ एक्सप्रेस 1.40 घंटा, 04214 अयोध्या स्पेशल 2.00 घंटा, 04829 गोरखपुर स्पेशल 2.00 घंटा, 05302 मऊ स्पेशल 5.00 घंटा, 13038 कुंभ एक्सप्रेस 6.30 घंटा, 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस 2.50 घंटा, 13042 हिमगिरि एक्सप्रेस 3.45 घंटा, 13152 सियालदाह एक्सप्रेस 2.50 घंटा, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 3.30 घंटा विलंब से चल रही थी।
त्रिवेणी एक्सप्रेस 2.50 घंटा लेट हो गई। वैसे सुबह 11.19 बजे आती है। शुक्रवार को करीब 2.15 बजे पहुंचेगी। रेल अधिकारियों का कहना है, शाहजहांपुर में ब्लॉक के चलते काफी ट्रेनें प्रभावित हुईं। अप लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस गुरुवार रात को पहुंची। साफ सफाई आदि का काम लेट हुआ, जिसकी वजह से यह ट्रेन शुक्रवार को 2.50 घंटा लेट हो गई। कई यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा दिये। या फिर ट्रेनों के लेट होने के चलते जंक्शन से लौट गये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


