
आज राज्यरानी रहेगी निरस्त, कई ट्रेनें प्रभावित
Bareily News - अमौसी स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग का चल रहा है काम 13 अक्तूबर तक रहेगा ब्लॉक बरेली,
बरेली। अमौसी स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य चल रहा है। जिसके चलते ब्लॉक लिया गया है। आठ दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। आज राज्यरानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। पुनर्निधारण, नियंत्रण, मार्ग परिवर्तन कर चलेगी। 13 अक्तूबर तक ब्लॉक है। बरेली से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित हैं। मार्ग परिवर्तित होने के चलते ट्रेनें इलेट बइरेली स्टेशन पहुंच रही हैं। पांच अक्तूबर से काम चल रहा है। यह ट्रेनें निरस्त 08 अक्तूबर- 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी राज्यरानी 08 अक्तूबर-12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ 08 अक्तूबर-12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट 08 अक्तूबर- 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-लखनऊ जं. इंटरसिटी 09 अक्तूबर- 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) इंटरसिटी 09 अक्तूबर-22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. राज्यरानी -- पुनर्निधारण कर चलेंगी यह ट्रेनें 11 अक्तूबर-19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर से 90 मिनट 12 अक्तूबर-11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 140 मिनट 12 अक्तूबर-15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 60 मिनट 12 अक्तूबर-20922 लखनऊ जं.-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 10 मिनट नियंत्रण- 07 अक्तूबर-22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 40 मिनट 09 एवं 10 अक्तूबर-15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 60 मिनट 09 अक्तूबर-15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 10 मिनट,10 एवं 11 अक्तूबर को मार्ग में 30 मिनट 10 एवं 11 अक्तूबर-02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी उत्तर रेलवे पर 30 मिनट 10 एवं 11 अक्तूबर-12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 10 मिनट 12 अक्तूबर-14047 सीतामढ़ी-दिल्ली एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 80 मिनट 10 अक्तूबर-09465 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस पश्चिम मध्य रेलवे पर 60 मिनट एवं उत्तर मध्य रेलवे पर 60 मिनट 12 अक्तूबर-19306 कामाख्या-देहरादून एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 30 मिनट 13 अक्तूबर-12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे पर 35 मिनट 13 अक्तूबर-22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 70 मिनट मार्ग परिवर्तन- 08 अक्तूबर-12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग उन्नाव-मानकनगर-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ जं. के रास्ते चलेगी।

-- बारिश, ब्लॉक ने कराया इंतजार बरेली। सोमवार की शाम से हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते ट्रेनों का भी संचालन प्रभावित हुआ। कुछ जगह ब्लॉक ने भी ट्रेनों की रफ्तार को रोका। स्पेशल के साथ-साथ नियमित ट्रेनें भी देरी से आईं। 04015 आनंदविहार स्पेशल करीब तीन घंटा विलंब से दोपहर को 15:38 बजे पहुंची। 15211 जननायक एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। (05576) सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस 3.15 घंटा देरी से आई। ब्लॉक के चलते सुबह को आने वाली ट्रेनें दोपहर में पहुंचीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




