Bareily News: नौ अगस्त को योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुरसिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में समपार फाटक संख्या-एलसी-44 पर स्टील गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण ट्रेन सेवा में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अब मदार-आदर्शनगर-बाईपास लाइन से संचालित होगी। अजमेर स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा, लेकिन मदार और आदर्शनगर पर 2 मिनट का विशेष ठहराव रहेगा।

Bareily News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर-मदार रेलखंड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या- एलसी-44 पर स्टील गर्डर लॉन्चिंग कार्य किए जाने के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इंजीनियरिंग कार्य के चलते ट्रेन (19610) योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। (19610) योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 9 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग मदार-अजमेर -आदर्शनगर के स्थान पर मदार-आदर्शनगर- बाईपास लाइन के रास्ते संचालित होगी। इस कारण अजमेर स्टेशन पर इस गाड़ी का निर्धारित ठहराव नहीं होगा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी का मदार तथा आदर्शनगर स्टेशनों पर 2-2 मिनट का विशेष ठहराव प्रदान किया जाएगा
ये भी पढ़ें:बदले मार्ग से चलेगी ऋषिकेश-उदयपुर एक्सप्रेस


