त्योहारी सीजन में ब्लॉक बन रहे मुसीबत, ट्रेनें प्रभावित
Bareily News - होली त्योहार के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की कई ट्रेनें रिग्रेट हो गई हैं और कई में जगह नहीं है। मंगलवार को कई ट्रेनें चार घंटे तक देरी से पहुंचीं। लखनऊ मंडल में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को भी नियंत्रित किया गया है। यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

होली त्योहार की भीड़ ट्रेनों में दिखाई देने लगी है। हाल यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनें तो रिग्रेट हो गईं। कई में नो रूम हैं। एक ओर त्योहार है, दूसरी ओर ट्रेनों की रफ्तार में ब्लॉक बाधा बन रहे हैं। मंगलवार को कई ट्रेनें चार-चार घंटा तक देरी से पहुंचीं। 26 फरवरी को भी ब्लॉक है। जिससे करीब तीन-तीन घंटा तक ट्रेनें विलंब से आएंगी। रेलवे के अनुसार, मंगलवार को शाहजहांपुर, बरेली, रोजा, रामपुर आदि सेक्शन में छोटे-छोटे ब्लॉक थे। जिसकी वजह से 12203 अमृतसर गरीबरथ तीन घंटा लेट हो गई। यह ट्रेन दोपहर को 12.33 बजे पहुंची। 19602 उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ने चार घंटे तक इंतजार कराया।
सुबह सात बजे न आकर बरेली करीब 11 बजे पहुंची। यहां तक 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस भी लेट आई। त्रिवेणी एक्सप्रेस के समय राज्यरानी एक्सप्रेस पहुंची। इसलिए एक नंबर प्लेटफार्म पर जबर्दस्त भीड़ थी। त्रिवेणी एक्सप्रेस के काफी यात्री जनरल टिकट वाले राज्यरानी एक्सप्रेस में सवार हो गये। जिससे धक्कामुक्की जैसे हालात बन गए। आज से दो दिन लखनऊ मंडल में ब्लॉक लखनऊ मंडल उत्तर रेलवे के ब्लॉक हट बी-व्यास नगर-काशी रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। ब्लॉक के चलते 13010 योगनगरी ऋषिकेश-दून एक्सप्रेस आज 25 फरवरी को 180 मिनट नियंत्रित कर संचालित होगीI 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल 180 मिनट रास्ते में नियंत्रित की जाएगी I 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 26 फरवरी को पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल (पूर्व मध्य रेलवे ) में 45 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। 12356(जम्मूतवी पटना अर्चना एक्सप्रेस) रास्ते में 150 मिनट नियंत्रित होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


