स्पेशल ट्रेनें पहुंचीं कई-कई घंटा लेट, परेशान रहे यात्री
Bareily News - होली के त्योहार पर नियमित ट्रेनों में भारी देरी हुई। ट्रैक की स्थिति और अधिक यात्रियों के दबाव के कारण कई ट्रेनें समय पर नहीं पहुंचीं। कुछ ट्रेनें 9 घंटे तक लेट रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई कि कई स्पेशल ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

होली के त्योहार पर स्पेशल नहीं नियमित ट्रेनों ने भी खूब इंतजार कराया। ट्रैक अप-डाउन है, गाड़ियां क्षमता से अधिक चला दी गईं। ऐसे में ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच रहीं। ट्रेनों का दबाव इतना हो गया, जिससे ट्रेनें रफ्तार नहीं भर पा रहीं। ऐसे में होली स्पेशल ट्रेनों को अधिक रोका जाता है। मंगलवार को 9-9 घंटा तक ट्रेनें देरी से पहुंचीं। रेलवे के अनुसार, मंगलवार को 12203 अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 3.20 घंटा देरी से दोपहर 12.48 बजे पहुंची। 05017 आनंदविहार स्पेशल ने 6 घंटा इंतजार कराया। सुबह 6 बजे आने वाली यह ट्रेन कहीं 11 बजे पहुंची। 15910 डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस भी करीब एक घंटा विलंब से आई।
वहीं श्रीगंगानगर स्पेशल 9.30 घंटा विलंब से चल रही है। यह ट्रेन शाम को 18:00 बजे आती, अब 9.30 घंटा देरी से रात को 3:30 बजे बरेली आएगी। 04621 अमृतसर स्पेशल दोपहर नहीं आई। 9.32 घंटा ले हो गई। रात को 12.55 बजे तक आएगी। 05072 छपरा एक्सप्रेस सात घंटा देरी से देर रात आएगी। वहीं मंगलवार को 12209 काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान हुये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


