ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका
Bareily News - आंवला। बरेली चंदौसी रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

आंवला।बरेली-चंदौसी रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।आंवला थाना क्षेत्र के नूरपुर रेलवे फाटक पर बदायूं के वजीरगंज थाना के गांव हथरा का युवक शाहरुख खान चलती हुई ट्रेन से गिर गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। मृतक के भाई अजमल खान ने बताया कि शाहरुख खान ने प्रेम विवाह किया था। वह अपनी ससुराल दिल्ली गया था। वहां से पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी।
वह दिल्ली से वापस आया था और फिर वापस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। उसकी पत्नी नगमा किसी और वाहन से पहले ही गांव पहुंच गई थी। मृतक के दो लड़के हैं। वहसिलाई का काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं परिवार वालों ने मृतक के ससुराल वालों पर हत्या करने की आशंका जताई है। थाना आंवला उप निरीक्षक बिहारी लाल ने बताया कि ट्रेन से गिरकर शाहरुख खान की मौत हो गई और परिजनों के द्बारा शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


