Bareily News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बरेली के कोतवाली क्षेत्र में चौपुला पुल के नीचे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रात लगभग दो बजे हुई इस घटना की सूचना रेल कंट्रोल और सिविल पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है।

Bareily News: बरेली। कोतवाली क्षेत्र में चौपुला पुल के नीचे शनिवार रात करीब दो बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। किसी ने शव को देखा तो रेल कंट्रोल और सिविल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी और सुभाषनगर थाना से पुलिस पहुंची। सुभाषनगर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।


