कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
Mar 03, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - बिशारतगंज में एक युवक की बाइक को ईको कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 22 वर्षीय रोहित अपनी ननिहाल जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

बिशारतगंज। सेंधा। ननिहाल जा रहे युवक की बाइक को ईको कार ने टक्कर मार दी जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। भमोरा के गांव नौगवां के रोहित 22 वर्षीय सोमवार शाम बाइक से अपनी ननिहाल बिशारतगंज के गांव गिधौली जा रहा था। रास्ते में परा गांव के पास एक ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


