सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीसड़क हादसे में तीन दिन पहले घायल हुई 40 वर्षीय सुकुमावती का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 26 मई को खेत से घर लौटते समय बाइक की टक्कर का शिकार हुई थीं। हादसे में वह और बाइक सवार दोनों घायल हुए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

सड़क हादसे में तीन दिन पहले घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। रजऊ परसपुर में रहने वाली 40 वर्षीय सुकुमावती 26 मई की दोपहर गांव के पास ही स्थित खेत से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रजऊ परसपुर चौराहे के पास एक बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। इस हादसे में सुकुमावती और दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह सुकुमवती ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें:शाहकुंड में बाइक के धक्के से महिला की मौत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


