सड़क दुघर्टना में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - सड़क दुघर्टना में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत सड़क दुघर्टना में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत सड़क दुघर्टना में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

सड़क दुघर्टना में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

नवाबगंज।सड़क दुघर्टना में घायल किशोर की गुरुवार को हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर दिल्ली गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।हरदुआ किफायतुल्ला गांव के मोहम्मद अशरफ मजदूरी करते हैं। चार दिन पूर्व उनका बेटा मोहम्मद अमन 13 वर्ष अपने ममेरे भाई मोहम्मद आतिफ के साथ रिछोला किफायतुल्ला गांव ननिहाल गया था। खाना खाने के बाद वह दोनों पीलीभीत हाईवे पर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बरेली से तेज गति से आती बाइक ने उन दोनों को टक्कर मार दी थी।

परिजनों ने दोनों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को अमन को दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।