Bareily News: उत्तरायणी समिति के महामंत्री मनोज पांडेय का निधन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: बरेली में उत्तरायणी जन कल्याण समिति के महामंत्री मनोज पांडेय का निधन हुआ है। उनके निधन से पर्वतीय समाज में शोक की लहर है। वह स्वर्गीय प्रयाग राज पांडेय के पुत्र थे और पिछले तीन वर्षों से समिति के महामंत्री थे। उन्होंने समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

Bareily News: उत्तरायणी समिति के महामंत्री मनोज पांडेय का निधन

Bareily News: बरेली। उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली के महामंत्री मनोज पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उत्तरायणी जन कल्याण समिति समेत समस्त पर्वतीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई। मनोज पांडेय स्वर्गीय प्रयाग राज पांडेय के पुत्र थे। वह पिछले तीन वर्षों से उत्तरायणी जन कल्याण समिति के महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे। इसके अलावा लगभग 20 वर्षों से पर्वतीय समाज दशहरा मेले के महामंत्री के रूप में भी सक्रिय रहे। समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी और समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे।

वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। समिति और समस्त पर्वतीय समाज ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: उत्तरायणी समिति के महामंत्री मनोज पांडेय का निधन