Bareily News: नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बहेड़ी। नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद करीब 16 घंटे बाद नहर से खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्ट

Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद करीब 16 घंटे बाद नहर से उसका शव निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।ग्राम सिंगौती निवासी संजीव (35) पुत्र प्यारेलाल शनिवार को दोपहर नहर में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। युवक के नहर में डूबने की सूचना पर पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए।रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब नौ बजे टीम ने संजीव का शव नहर से बरामद किया। शव मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


