रामगंगा में नहाने गए चार किशोर डूबे, एक की मौत, घर में मचा कोहराम
गर्मी की छुट्टी बिताने शहर से गांव आये छात्र रामगंगा में नहाने गए, जिनमें से चार डूब गए, उनमें से तीन को नाविक (मल्लाह) ने बचा लिया

भमोरा संवाददाता। गर्मी की छुट्टी बिताने शहर से गांव आए छात्र रामगंगा में नहाने गए छात्र की डूबने से घर में कोहराम मच गया। रामगंगा खादर में बसे हिम्मतपुर गांव निवासी सुरेश जाटव ने बताया कि उनका रिश्तेदार रजनीश जाटव दो दशक से परिवार में रहता है। गांव में उसकी विधवा मां रम्पा देवी रहती हैं। रजनीश मोहल्ला दुर्गा नगर में मकान बनाकर रहता है और इलेक्ट्रीशियन है। उसके तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा एकलव्य उर्फ ओम (16) दसवीं का छात्र था। बड़ा बेटा ऋषि आईटीआई कर रहा है, गर्मी की छुट्टी में उसके दोनों बेटे ऋषि और ओम पांच दिन पूर्व गांव हिम्मतपुर में दादी रम्पा देवी के पास आए थे।
गुरुवार दोपहर ओम और ऋषि गांव के सुमित और रजित उर्फ प्रिंस के साथ घरवालों को बगैर बताए फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा के गोपालपुर घाट पर नहाने चले गए। घाट पर नाव लेकर आए नाविकों ने रस्सी फेंककर ऋषि, सुमित, रजित उर्फ प्रिंस को बचा लिया, लेकिन ओम गहरे पानी में डूब गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


