Bareily News: तालाब में नाव पलटने से किसान की मौत

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: भोजीपुरा के गांव मैमोर में एक ग्रामीण बेनीराम कश्यप की डूबने से मौत हो गई। वह तालाब में सिंघाड़े की फसल में दवा छिड़कने के लिए नाव में गए थे, जब उनकी नाव असंतुलित होकर पलट गई। उनका शव बाद में तालाब से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Bareily News: तालाब में नाव पलटने से किसान की मौत

Bareily News: सिंघाड़े की फसल में दवा की स्प्रे कर रहे ग्रामीण की नाव तालाब में पलट गई और डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। भोजीपुरा के गांव मैमोर निवासी 48 वर्षीय बेनीराम कश्यप सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे तालाब में सिंघाड़े की फसल में दवा छिड़कने गए थे। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दवा छिड़कते समय उनकी असंतुलित होकर तालाब में पलट गई और वह नाव के अंदर ही फंस गए। काफी देर तक बेनीराम घर नहीं लौटे तो उनका पुत्र मोरध्वज तालाब पर गया। वहां उसने नाव तालाब में पलटी हुई देखी तो ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीधा कराया।

नाव में लगे तख्ते का ढक्कन खोला गया तो उसमें बेनीराम का शव बरामद हुअर। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: तालाब में नाव पलटने से किसान की मौत