Bareily News: कुरतरा में वसीट नाले में डूबा किशोर

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत हो गई।सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रोरो कर बुरा हा

Bareily News: कुरतरा में वसीट नाले में डूबा किशोर

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरीश गंगवार ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की है। सोमवार को दोपहर के बाद गांव कुरतरा निवासी मनोज सागर उर्फ मिंटू का 10 वर्षीय बेटा भास्कर गांव के पश्चिम में अपने खेत पर गया था। पास में ही मौजूद वसीट नाले में बारिश के कारण भारी मात्रा में जल बह रहा है। भास्कर खेत से आकर नाले की पुलिया पर बैठकर बहते पानी को देखने लगा। इस दौरान फिसलकर वह पानी में बह गया। उसके साथ के बैठे अन्य दो बच्चों ने पास में मौजूद धार्मिक स्थल पर बैठे लोगों को बताया।

वहां मौजूद राजेश आदि ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर करीब 20 मिनट में भास्कर को निकाल लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज ने बताया वह गांव के ही सरकारी स्कूल के कक्षा 5 में पढ़ता था। सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरीश गंगवार ने जांच पड़ताल करके रिपोर्ट तैयार की है। पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। घर में कोहराम मचा हुआ था। मां नीलम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दो बेटे एक बेटी समेत तीन बच्चों में वह सबसे छोटा बेटा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: कुरतरा में वसीट नाले में डूबा किशोर