रेलवे क्रासिंग पर महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Bareily News - रेलवे क्रॉसिंग बंद मिलने पर 38 वर्षीय महिला विनीता अग्रवाल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं। यह घटना मंगलवार सुबह 4:30 बजे हुई। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। विनीता के दो बच्चे और पति हैं, जो कपड़े की दुकान पर काम करते हैं।

रेलवे क्रॉसिंग बंद मिलने पर ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अंधेरे में टहलने को घर से निकली थी। सूचना पर जीआरपी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा में स्टेशन के पास की विनीता अग्रवाल 38 वर्ष पत्नी अनूप अग्रवाल मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे टहलने को घर से निकलीं। रेलवे फाटक बंद होने पर वे बूम के नीचे से निकलकर ट्रेक पार करने लगीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई।सूचना
मिलने पर जीआरपी और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह 7:30 बजे तक विनीता घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जीआरपी द्वारा दिखाई फोटो और कपड़ों से परिजनों ने मृतका की शिनाख्त विनीता अग्रवाल के रूप में की। उनकी ट्रेन से कट कर मौत होने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो बच्चे आदित्य और सृष्टि हैं। पति कपड़े की दुकान पर काम करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


