Bareily News: टेंपो पलटने से चावल व्यापारी की मौत

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: धौराटांडा-अटामांडा रोड पर एक टेंपो अचानक पलटने से 55 वर्षीय अब्दुल वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अन्य चार यात्री मामूली रूप से घायल हुए। टेंपो सवारियां लेकर जा रहा था जब हादसा हुआ।

Bareily News: टेंपो पलटने से चावल व्यापारी की मौत

Bareily News: धौराटांडा-अटामांडा रोड पर मंगलवार सुबह कमुआ मकरुका स्थित पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबने से धौराटांडा के चावल व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, टेंपो में सवार अन्य चार यात्री बाल-बाल बच गए। लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक टेंपो सवारियों को बैठाकर अटामांडा अड्डे की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वार्ड नंबर 11 निवासी 55 वर्षीय अब्दुल वकील उर्फ छोटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन ने बताया कि वे अपनी आंखों की दवा लेने अभयपुर के एक अस्पताल जा रहे थे। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को निकाला गया। अब्दुल वकील को तुरंत एसआरएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया। टेंपो में सवार चार अन्य व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: टेंपो पलटने से चावल व्यापारी की मौत