सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीबारादरी के मोहल्ला संजयनगर निवासी रोहित सिंह (45) की शुक्रवार रात एक हादसे में मौत हो गई। वह बिथरी चैनपुर से घर लौट रहे थे, जब उन्होंने एक बच्चे को बचाने की कोशिश में किसी वाहन से टक्कर खाई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।

बारादरी के मोहल्ला संजयनगर निवासी रोहित सिंह (45) निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनके भाई सुरेश ने बताया कि शुक्रवार रात रोहित स्कूटी से बिथरी चैनपुर से घर की ओर आ रहे थे। हरूनगला रोड पर डीमार्ट के सामने एक बच्चे को बचाने के प्रयास में किसी वाहन ने उनके भाई की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें:सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत
ये भी पढ़ें:तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


