नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर मीरगंज के युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - नोएडा में तीसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा चुरई दलपतपुर का युवक नीचे गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना से घर में कोहराम मच गया।

नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर मीरगंज के युवक की मौत

मीरगंज, संवाददाता। नोएडा में तीसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा चुरई दलपतपुर निवासी युवक नीचे गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई। मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र बनवारी निर्माणाधीन मकानों में शटरिंग काम करते थे। इन दिनों अजय नोएडा में काम कर रहे थे। मंगलवार शाम पांच बजे अजय नोएडा में तीसरी मंजिल पर शटरिंग का काम करते समय नीचे गिर गए। सिर के बल गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजन बुधवार को शव लेकर गांव लौटे। प्रधान पति गजेंद्र गंगवार ने बताया नोएडा में तीसरी मंजिल काम करते समय पैर फिसलने से अजय सिर के बल नीचे गिर गए।

जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले आए। बुधवार शाम परिजनों ने अजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।