
डीसीएम की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक की मौत
Bareily News - फरीदपुर में एक प्लाईवुड फैक्ट्री से पत्ता लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई और चालक अमरपाल की पहिये से कुचलकर मौत हो गई। फैक्ट्री अधिकारियों ने परिवार को सूचना नहीं दी, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
फरीदपुर। प्लाईवुड फैक्ट्री से पत्ता लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी, इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की पहिये से कुचलकर मौत हो गई। फैक्ट्री के अधिकारियों ने परिवार वालों को हादसे की सूचना नहीं दी। मजदूरों की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने सीएचसी में शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है। भुता के मरोड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय अमरपाल फरीदपुर की कुनाल प्लाईवुड फैक्ट्री में ट्रैक्टर चलाते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे अमरपाल फैक्ट्री से ट्रॉली में पत्ता भरकर फरीदपुर की ओर जा रहे थे।

पचौमी गांव के पास पीछे से आई डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और अमरपाल की अपने ही ट्रैक्टर के पहिये से कुचलकर मौत हो गई। साथी मजदूरों ने हादसे की सूचना परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने फैक्ट्री के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने हादसे के बारे में नहीं बताया। इसके बाद सीएचसी पहुंचे परिजन ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने शव सीएचसी से नहीं उठने देने का ऐलान कर दिया। देर रात पुलिस ने परिवार वालों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


