Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsTragic Accident Fast Truck Crushes Three Bikers on Pilibhit Highway
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल

संक्षेप:

Bareily News - तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल

Dec 21, 2025 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

रिठौरा। पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों युवक पीलीभीत के जहानाबाद के रहने वाले थे। वे बरेली में पीओपी का काम करते थे। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। जनपद पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अजीत डांडी गांव में रहने वाले 25 वर्षीय प्रेमपाल उर्फ विक्की अपने ही गांव के 22 वर्षीय सुनील और गोपाल सिंह के साथ बरेली में रहकर पीओपी का कार्य करते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार शाम तीनों बाइक से बरेली से घर जा रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर रिठौरा क्षेत्र में सिथरा गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए और डंपर प्रेमपाल और सुनील को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपाल सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोपाल को सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि बाइक सवारों को कुचलने वाला डंपर चालक मौके से डंपर लेकर फरार हो गया। फोरलेन निर्माण कार्य बना हादसे की वजह इन दिनों बरेली-सितारगंज फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते सिथरा गांव के पास सड़क पर आवागमन वनवे कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर गहरे-गहरे गड्डे और निर्माण कार्य चलने के कारण यहां अक्सर छुटपुट हादसे होते रहते हैं। शनिवार को इसके कारण दो लोगों की जान चली गई।