Bareily News: बाइक-स्कूटी की टक्कर से बरेली के किसान की मौत

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: खेत में दवा का छिड़काव कराने के बाद साथी के साथ बाइक से लौट रहे थे घर। ओवरब्रिज के पास स्कूटी की टक्कर से 42 वर्षीय सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bareily News: बाइक-स्कूटी की टक्कर से बरेली के किसान की मौत

Bareily News: खेत में दवा का छिड़काव कराने के बाद साथी के साथ बाइक से लौट रहे थे घर शुक्रवार शाम ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना का विवरण

पीलीभीत,संवाददाता। खेत से बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार किसान की स्कूटी की टक्कर से मौत हो गई। मृतक बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। शुक्रवार शाम सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के असम हाईवे पर ओवरब्रिज के पास स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अपराधिक कार्रवाई

बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह किसान थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने पूरनपुर क्षेत्र में ठेके पर खेत ले रखा था। शुक्रवार को वह गांव के ही मुनीष के साथ बाइक से खेत पर गए थे। खेत में दवा का छिड़काव कराने के बाद दोनों शाम के समय बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान असम हाईवे पर ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सत्येंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथी मुनीष को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सत्येंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कूटी को कब्जे में ले लिया। सत्येंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦सत्येंद्र सिंह की उम्र क्या थी?−
42 वर्ष
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: बाइक-स्कूटी की टक्कर से बरेली के किसान की मौत