होली पर दो दिन शहर में भारी वाहनों की नो इंट्री

Mar 02, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - होली के त्योहार के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है, जो मंगलवार सुबह 10:00 बजे से बुधवार रात 11:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान नगर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

होली पर दो दिन शहर में भारी वाहनों की नो इंट्री

होली के त्योहार को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है, जो मंगलवार सुबह 10:00 बजे से बुधवार रात 11:00 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान दो दिन तक सभी प्रकार के भारी वाहन नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। रूट डायवर्जन के दौरान रामपुर रोड पर परसाखेड़ा रोड नंबर-01, बड़ा बाईपास पर बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, शाहजहांपुर रोड पर ट्रांसपोर्टनगर, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बदायूं रोड पर रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदायूं की तरफ जाना है, वे झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा से भमोरा होते हुए जा सकेंगे।

नैनीताल व पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बस जिनको बदायूं जाना है, वे बड़ा बाईपास होकर इसी रूट से आगे जाएंगे। दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोडवेज बस जिनको लखनऊ जाना है, वे बड़ा बाईपास होकर आगे जाएंगे। लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन भी फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जाएंगे। बदायूं की तरफ से बरेली आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। बदांयू व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टैण्ड तक आ सकेंगी। दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाईपास से इज्जतनगर, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी से सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने असुविधा से बचने के लिए लोगों से अपील की है कि भीड़‌भाड वाले मार्गों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।