Bareily News: जाम से कराहे लोग, घंटों फंसी रही एंबेलस
Bareily News: मंगलवार को शहर में अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और रक्षा बंधन के कारण विभिन्न स्थानों पर जाम लगा रहा। एंबुलेंस और अधिकारियों की गाड़ियाँ घंटों फंसी रहीं। त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई, जिससे यथार्थ में यातायात की स्थिति बिगड़ गई। ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति ने समस्या को और बढ़ा दिया।

Bareily News: अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और रक्षा बंधन के त्योहार के कारण मंगलवार को शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में अधिकारियों की गाड़ियों के साथ एंबुलेंस घंटों फंसी रही। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। शहर के साथ आसपास के जिलों के लोग भी बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए आते हैं। जिसके चलते मंगलवार को शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा है। राहगीरों को आनेजाने में परेशानी हुई। शहर में जाम का कारण अवैध रूप से दौड़ते ऑटो और ई-रिक्शा भी हैं। चौराहों से ट्रैफिक पुलिस भी नदारद दिखी।
केवल होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर तैनात दिखे। गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, महादेव सेतु, कोहाड़ापीर चौहारा, किला क्रासिंग, बरेली सिटी स्टेशन रोड, सीबीगंज चौराहा, ईंट पजाहा चौराहे में दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे। जाम में पुलिस की गाड़ियां फंस गईं। नावल्टी चौराहे पर जिला अस्पताल आने वाली एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही।


