
लखनऊ हाईवे पर लगा जाम, शाहजहांपुर डीएम भी फंसे
Bareily News - फरीदपुर में मंगलवार को सड़क मरम्मत के दौरान हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस भी फंस गईं और शाहजहांपुर के डीएम भी जाम में फंस गए। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए मरम्मत कार्य रोका। जाम करीब चार घंटे तक रहा।
फरीदपुर। सड़क मरम्मत के दौरान हाईवे पर मंगलवार को कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। जाम में कई एंबुलेंस फंस गई, जबकि बरेली से आ रहे शाहजहांपुर के डीएम भी जाम में फंस गए। डीएम के जाम में फंसने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे का मरम्मत कार्य रुकवा कर जाम खुलवाया। इस दौरान हाईवे पर करीब चार घंटे जाम रहा। मंगलवार को सुबह नौ बजे एनएचएआई की टीम ने हरियाली बाजार के सामने दो किलोमीटर तक एक लेन बंद करके हाईवे की मरम्मत का कार्य शुरू किया। दोनों ओर के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा था।

इसी दौरान वाहन आमने-सामने आ गए। इसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। तमाम वाहन जाम में फंस गए। इस दौरान शाहजहांपुर के डीएम भी जाम में फंस गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी। आननफानन फरीदपुर इंस्पेक्टर को जाम खुलवाने के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने मरम्मत कार्य को रुकवा कर दोनों लेन पर वाहनों को चलाना शुरु किया। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने जाम पर काबू पाया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि सड़क मरम्मत का कार्य कर रही संस्था को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


