वन मंत्री ने शहर में तीन फ्लाईओवर बनवाने को मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - स्मार्ट सिटी में यातायात को सुगम बनाने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डेलापीर, सौफुटा और सुरेश शर्मा नगर चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन स्थानों पर भीड़भाड़ अधिक रहती है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

वन मंत्री ने शहर में तीन फ्लाईओवर बनवाने को मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

स्मार्ट सिटी में यातायात को सुगम बनाने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री व शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने एक बार फिर कदम उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डेलापीर चौराहा, सौफुटा तिराहा और सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की है। डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि इन स्थानों पर भीड़भाड़ अधिक रहती है। इसलिए जनहित में यहां पुल बनना बेहद जरूरी है। वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि यदि इन तीन स्थानों पर फ्लाईओवर बना दिया जाता है तो बरेली के लोगों को काफी राहत होगी। ये तीनों ऐसे स्थान हैं, जहां पर शहर की ट्रैफिक के साथ ही बाहर के लोग भी आते हैं।

इसलिए पीक आवर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वन मंत्री ने पत्र में लिखा है कि डेलापीर चौराहे के पास पुलिस चौकी से होकर मंडी समिति से आगे सीएआरआई की गेट की ओर और पुलिस चौकी से आईवीआरआई की ओर टी-शेप में फ्लाईओवर बनना बेहद जरूरी है। वहीं, दूसरा पुल सौफुटा तिराहा टी-प्वाइंट के निकट देव प्राइमस अस्पताल की ओर से महानगर कॉलोनी की ओर बनना जरूरी है। उधर, सुरेश शर्मा नगर चौराहे से सेटेलाईट की ओर लाइफलाइन अस्पताल की ओर भी फ्लाईओवर का निर्माण कराने की मांग की है। मालूम हो कि इन तीनों जगह पर फ्लाईओवर बनाने के लिए डॉ. अरुण कुमार पहले भी कई बार मांग उठा चुके हैं।सेतु निगम ने डेलापीर और सौ फुटा रोड पर फ्लाईओवर बनाने के लिए 188 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भी भेजा था। इनमें सौ फुटा तिराहे पर करीब 646 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण पर 68 करोड़ रुपये और डेलापीर चौराहे पर 119.92 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। हालांकि मुख्यालय से अनुमति नहीं मिलने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।