
आज से दो दिन पुराना बस स्टैंड से बस संचालन बंद, लागू रहेगा रूट डायवर्जन
Bareily News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के कारण आज से कल रात तक शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। यह व्यवस्था 10 दिसंबर सुबह 7 बजे से 11 दिसंबर रात तक लागू रहेगी। भारी वाहनों और रोडवेज बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, और सभी बसें सेटेलाइट से संचालित होंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य वीवीआईपी के आगमन के चलते आज से कल रात तक रूट डायवर्जन रहेगा। डायवर्जन की व्यवस्था 10 दिसंबर की सुबह सात बजे से 11 दिसंबर की देर रात तक लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक ने रूट डायवर्जन की एडवाइजरी जारी कर दी है। शहर में रोडवेज बस/भारी वाहनों के आवागमन पर दो दिन प्रतिबंध रहेगा। पुराना बस स्टैंड से बसों का संचालन नहीं होगा। सेटेलाइट से ही सभी मार्ग की बसें संचालित की जाएंगी। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। चौराहों और तिराहों पर पुलिस की डयूटी रहेगी। यह रहेगी व्यवस्था - परसाखेड़ा रोड नम्बर-1, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड से कोई भी भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।

- दिल्ली एवं रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बसें जिनको बदायूं की तरफ जाना है। झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से विल्वा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होकर जाएंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगे। - नैनीताल पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन,रोडवेज बसें जिनको बदायूं जाना है वह इसी मार्ग से जा सकेगें। -दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बस जिनको लखनऊ जाना है वह बड़ा बाईपास से झुमका, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेगें। - लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये बड़ा बाईपास से जा सकेंगे। - बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिर्वसिटी से ट्रांसपोर्टनगर तक आएंगे, जिनको दिल्ली जाना है वह बड़ा बाईपास से दिल्ली की ओर निकलेंगे। - बदायूं एवं लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहा से सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आ सकेंगी। - दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, विल्वा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये सेटेलाइट बस स्टैण्ड तक आएंगी । -पुराना रोडवेज बस स्टैण्ड से सभी रोडवेज बसों का परिचालन प्रतिबन्धित रहेगा। सेटेलाइट से ही सभी मार्गों की बसों का संचालन होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


