Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsTraffic Diversion in Bareilly for Governor and Former CM Akhilesh Yadav s Visit
आज रहेगा शहर में रूट डायवर्जन, पुराना बस स्टैंड से नहीं चलेंगी बसें

आज रहेगा शहर में रूट डायवर्जन, पुराना बस स्टैंड से नहीं चलेंगी बसें

संक्षेप:

Bareily News - बरेली में राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन के कारण शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एसपी ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी की है कि पुराना बस स्टैंड से कोई बस संचालित नहीं होगी। यह व्यवस्था गुरुवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

Nov 13, 2025 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बरेली आगमन के चलते शहर में आज रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। बुधवार रात को एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल ने एडवाइजरी जारी कर दी। पुराना बस स्टैंड से कोई भी बस संचालित नहीं होगी। डायवर्जन की व्यवस्था गुरुवार की सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। -- यह व्यवस्था रहेगी लागू - विलवा पुल, लालपुर कट,विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। सम्बन्धित थाना प्रभारी चौराहों तिराहों पर फोर्स के साथ रहेंगे। -दिल्ली- रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बसें जिनको बदांयू की तरफ जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से विल्वा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होते हुये आ जा सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

-नैनीताल पीलीभीत रोड से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बस जिनको बदायूं जाना है, वह बड़ा बाईपास से विल्वा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होते हुए निकलेंगे। -दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बस जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़ा बाईपास से झुमका, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जाएंगे। -लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये बड़ा बाईपास से जाएंगे । -बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिर्वसिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आएंगे। जिनको दिल्ली जाना है वह बड़े बाईपास होकर दिल्ली जाएंगे। - बदायूं और लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहे से सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आ सकेंगे । -- रोडवेज बसें- -पुराना रोडवेज बस स्टैण्ड से सभी रोडवेज बसों का परिचालन प्रतिबन्धित रहेगा। सेटेलाइट से ही बसें चलेंगी। -दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, विल्वा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आएंगी।