28 मई को शहर में सुबह से रात तक रहेगा रूट डायवर्जन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के चलते 28 मई को शहर में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू होगी। एसपी ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी की है। विशेष ध्यान रखें कि भारी वाहन नगर में प्रतिबंधित रहेंगे।

28 मई को शहर में सुबह से रात तक रहेगा रूट डायवर्जन

ईद-उल-अज़हा (बकरीद) ईद के चलते 28 मई को शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। यह व्यवस्था सुबह 05.00 बजे से समाप्ति तक सभी प्रकार के भारी वाहन नगर में प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसलिए ध्यान रहे, घर से वाहन लेकर निकलते समय रूट डायवर्जन का विशेष ध्यान रखें। यह रहेगी रूट डायवर्जन की व्यवस्था

रूट डायवर्जन की व्यवस्था

दिल्ली, रामपुर, नैनीताल एवं पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, उन्हें झुमका तिराहा बड़ा बाईपास विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, इन्वर्टिंस तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर आ सकेंगे।

दिल्ली, रामपुर, नैनीताल एवं पीलीभीत की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से विलयधाम इन्वर्टिस से नो-एन्ट्री समय के अतिरिक्त समय प्रातः 07.00 बजे से पूर्व में कैण्ट, बुखारा होकर जा सकेंगें।

बदायूं की तरफ आने वाले भारी वाहन

बदायूं की तरफ आने वाले भारी वाहन नो-एन्ट्री के समय प्रातः 07.00 बजे से पूर्व में रामगंगा, बुखारा, कैण्ट होकर बरेली आ सकेंगे।

रोडवेज बसों का रूट

दिल्ली, रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी होते हुये सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आएंगी और इसी रास्ते से वापस जाएंगी

नमाज के दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन। रोडवेज बसें चौकी चौराहा एवं मिनी बाईपास से दूल्हे मियां मजार की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगी।

सामान्य प्रश्न

ईद के दिन शहर में भारी वाहनों के लिए क्या व्यवस्था है?
ईद-उल-अज़हा के चलते 28 मई को शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। सभी प्रकार के भारी वाहन नगर में प्रतिबंधित रहेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।