ई-रिक्शा, ऑटो बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था, सड़कों पर जाम

Feb 28, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो को कुछ क्षेत्रों में प्रतिबंधित किया, लेकिन त्योहारों के दौरान बाजारों में जाम की समस्या बढ़ गई। ई-रिक्शा और ऑटो गलियों से यातायात को बिगाड़ रहे हैं, जिससे लोगों को जाम में फंसना पड़ रहा है।

ई-रिक्शा, ऑटो बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था, सड़कों पर जाम

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर नहीं रही। ट्रैफिक पुलिस ने कुछ एरिया सिविल में ई-रिक्शा और ऑटो के लिये प्रतिबंधित किया। त्योहार को देखते हुए भी बाजारों में ई-रिक्शा और ऑटो रोकने को बैरियर लगाये, फिर भी ई-रिक्शा और ऑटो इधर-उधर गलियों से होकर यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। शुक्रवार को सेटेलाइट, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, आलमगिरिगंज, किला, साहूकारा आदि बाजारों में जाम की समस्या हुई। ई-रिक्शा वाले सड़कों पर पार्किंग बनाये खड़े थे। बाजारों में त्यौहारी भीड़ बढ़ रही है। व्यवस्थित वाहनों के चलते बाजारों में जाम लग रहा है। नावल्टी, कोहाड़ापीर चौराहा महादेव सेतु पुल पर जाम की समस्या पूरे दिन रहती है।

वहीं स्टेडियम रोड पर भी भयंकर जाम लगा। शहामगतंज तक जाम में लोगों को फंसना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।