बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
एक घंटे बाधित रहा रेल संचालन जेसीबी से ट्रॉली को रेलवे ट्रैक से हटवाया

फतेहगंज पूर्वी। खैरपुर से लकड़ी भरकर टिसुआ प्लाईवुड फैक्टरी जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के बीचोंबीच खराब हो गई, जिससे रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन एक घंटे बाधित रहा। आरपीएफ ने जेसीबी से ट्रॉली को रेलवे ट्रैक से हटवाकर रेल संचालन सुचारु कराया।शुक्रवार दोपहर एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली का कुंडा अचानक टूट गया। ट्रॉली रेलवे क्रॉसिंग के बीच फंसकर खड़ी हो गई। ट्रैक्टर चालक की पहचान राजू निवासी ग्राम छिकड़ापुर, थाना कटरा के रूप में हुई है। आरपीएफ पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद रेलवे विभाग और पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।
समय रहते ट्रैक को खाली कराकर बड़ा हादसा टाल दिया गया।आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


