Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsTractor Accident Injures 11-Year-Old in Bithri Chainpur Locals Demand Action Against Mining Mafia
खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली ने किशोर का हाथ कुचला

खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली ने किशोर का हाथ कुचला

संक्षेप:

Bareily News - बिथरी चैनपुर में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने 11 वर्षीय हारून को टक्कर मार दी, जिससे उसका हाथ कुचल गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। गंभीर घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांववाले खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Nov 25, 2025 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

फरीदपुर/बिथरी चैनपुर। बिथरी चैनपुर में अनियंत्रित होकर दौड़ रही मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने 11 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। किशोर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद ट्रॉली का पहिया उसके हाथ को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद लोगों ने ट्रैक्टर को घेरकर ड्राइवर को पकड़ लिया। ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया गया है। गंभीर घायल किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से अवैध खनन रोकने की मांग की है। बिथरीचैनपुर के बेनीपुर सादात गांव के पुत्तन का 11 वर्षीय बेटा हारून सोमवार को खेत पर अपने दादा को खाना पहुंचाने जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव के पास मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद ट्रॉली का पहिया उसके हाथ को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर को घेर लिया। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बिथरी पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। गंभीर घायल किशोर को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खनन के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े ग्रामीण खनन माफिया के ट्रैक्टर ट्रॉली से किशोर का हाथ कुचलने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की साठगांठ से खनन माफिया कई महीनों से खनन कर रहे हैं। धूल-मिट्टी से फसले बर्बाद हो रही हैं। गांववाले दमें से पीड़ित हो रहे हैं। खनन माफिया के ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार में सुबह से रात तक दौड़ते हैं, जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। अगर कोई ग्रामीण इनका विरोध करता है तो वे धमकाकर चुप करा देते हैं। ग्रामीणों ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।