Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsTownship Land Pooling Scheme to Complete Plot Allotment Process by February
अच्छी खबर:बरेली में आधुनिक आवासीय टाउनशिप की तैयारी तेज, फरवरी तक प्लॉट आवंटन प्रक्रिया होगी पूरी

अच्छी खबर:बरेली में आधुनिक आवासीय टाउनशिप की तैयारी तेज, फरवरी तक प्लॉट आवंटन प्रक्रिया होगी पूरी

संक्षेप:

Bareily News - - आवास विकास परिषद ने भूखंडों की नंबरिंग रिपोर्ट मुख्यालय लखनऊ भेजी अच्छी खबर:बरेली में आधुनिक आवासीय टाउनशिप की तैयारी तेज, फरवरी तक प्लॉट आवंटन प्रक

Jan 12, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

फरवरी तक पूरी होगी प्लॉट आवंटन प्रक्रिया, चार सेक्टरों में टाउनशिप लैंड पूलिंग योजना को धरातल पर उतारने की पहल हो रही फिर तेज 522 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगी आधुनिक आवासीय टाउनशिप बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में आधुनिक आवासीय टाउनशिप विकसित करने की तैयारी एक बार फिर तेज हो गई है। आवास विकास परिषद ने टाउनशिप के लिए प्रस्तावित भूखंडों की नंबरिंग से जुड़ी रिपोर्ट मुख्यालय लखनऊ भेज दी है। किसानों से एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी होते ही प्लॉट आवंटन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, जिसे फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। बरेली के सीबीगंज परसाखेड़ा में आवास एवं विकास परिषद लैंड पूलिंग योजना के तहत विकसित की जा रही इस टाउनशिप को धरातल पर उतारने की पहल को अब गति मिल गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिषद की योजना के अनुसार करीब 522 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली यह टाउनशिप चार सेक्टरों में विकसित की जाएगी। इसमें आवासीय भूखंडों के साथ ही आधुनिक सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक भूखंडों की नंबरिंग पूरी होने के बाद किसानों से अंतिम एग्रीमेंट किए जाएंगे। इसके बाद प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। परिषद का दावा है कि फरवरी तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी, जिससे आमजन को जल्द ही भूखंड आवंटन का लाभ मिल सकेगा। टाउनशिप की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इसे प्रस्तावित रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। चार सेक्टरों में टाउनशिप का पहला चरण आवास एवं विकास परिषद ने वर्ष-2011 में लैंड पूलिंग योजना के तहत स्वीकृत आवासीय योजना को धरातल पर उतारने की पहल तेज कर दी है। पहले चरण में चार सेक्टरों 4, 5, 6, 7 का विकास होगा। भूखंड आवंटन शुरू होने की उम्मीद फरवरी तक मानी जा रही है। यह आधुनिक टाउनशिप रिंग रोड और दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग से जुड़ेगी। वर्जन मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। पहले चरण में चार सेक्टरों का विकास किया जाएगा। किसानों को भूखंड आवंटन से पहले एग्रीमेंट (अनुबंध) किया जाएगा। राजेंद्रनाथ राम, एक्सईएन आवास विकास परिषद