युवकों से मारपीट के मामले में टोल कर्मियों पर मुकदमा दर्ज
Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। टोल प्लाजा के पास कच्चे रास्ते से निकाल रही कार सवार युवकों से टोल प्लाजा कर्मियों का विवाद हो गया। टोल कर्मियों ने युवकों

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।
टोल प्लाजा के पास कच्चे रास्ते से निकल रही कार पर सवार युवकों से टोल प्लाजा कर्मियों का विवाद हो गया। टोल कर्मियों ने युवकों से मारपीट की। घटना के एक माह बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।
शेखर सागर कार से साथी अभिषेक एवं संजय सिंह के साथ गत 26 फरवरी को फतेहगंज पश्चिमी के टोल प्लाजा के पास कच्चे रास्ते से निकल रहे थे। कार को टोल कर्मियों ने रोका। पिता का आरोप है कि फर्जी टोल कर्मी अवैध वसूली करते हुए शेखर से 360 रुपए देने को कह रहे थे। शेखर ने उनकी पिता से बात कराने की कोशिश की। आरोप है कि टोलकर्मी शेखर और उनके साथियों से मारपीट करने लगे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवकों के वीडियो बनाने पर कर्मियों ने साथियों को बुला लिया। जान से मारने की धमकी देकर हमला बोल दिया। वीडियो डिलीट करने की धमकी देकर मारपीट करते रहे। शेखर ने 112 को कॉल कर जान बचाई। शेखर के पिता सुशील बाबू सागर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।