Bareily News: नगर पंचायत कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में सभासद, पुलिस, छात्र और नगर पंचायत के कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर लोधी नगर चौराहा और भिटौरा पुलिया होते हुए संपन्न हुई। अधिशासी अधिकारी ने तिरंगा को देश की शान बताया।

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। सभासद, पुलिस, छात्र एवं नगर पंचायत कर्मी यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से लोधी नगर चौराहा एवं भिटौरा पुलिया होकर कार्यालय में संपन्न हुई। लोगों ने पुष्पवर्षा की। अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। मौके पर अध्यक्ष इमराना बेगम, हारून चौधरी, बेला देवी, जय बाबू, कृपाल सिंह, अबोध सिंह, धर्मेंद्र कुमार उर्फ मोनू ठाकुर, सतीश माहेश्वरी, शराफत हुसैन आदि मौजूद रहे।


